Posted by SHRI GAUR BRAHMAN MAHASABHA BIKANER on Friday, December 17, 2010
Under: BRAHMANS
बीकानेर, 15 दिसम्बर। रथखाना निवासी श्रीमती ईश्वरी देवी के नेत्र मरणोपरान्त उनके परिजनों ने दान किए हैं। उनके परिजनों ने श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा बीकानेर व श्री रतन नेत्र योति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे जनजागरण अभियान ‘मरणोपरान्त नेत्रदान’ से प्रेरणा लेकर यह कार्य किया है। महासभा के अध्यक्ष के. के. शर्मा, महामंत्री भगवती प्रसाद गौड़, महिला अध्यक्ष श्रीमती मिन्टो जोशी ने श्रीमती ईश्वरी देवी के परिजनों के इस निर्णय की प्रशंसा की है। अशोक कोचर ने पटेल नेत्र बैंक के लिए नेत्र संकलित किए। संस्थान की प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार, 21 दिसम्बर को यह नेत्र दो व्यक्तियों को प्रत्यारोपित कर उनके जीवन में रोशनी भर दी जाएगी।
In : BRAHMANS