Posted by SHRI GAUR BRAHMAN MAHASABHA BIKANER on Saturday, December 11, 2010
Under: BRAHAMAN
बीकानेर, 9 दिसम्बर। 35 वर्षीय पवनपुरी निवासी जितेन्द्र वासवानी के गत रात्रि निधन होने के बाद नेत्रदान किए गए हैं। उनके मरणोपरान्त नेत्रदान करवाने हेतू श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा बीकानेर के अध्यक्ष के.के.शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती मिन्टो जोशी व सचिव भगवती प्रसाद गौड़ ने परिवार को प्रेरित कर श्री रतन नेत्र योति संस्थान के राजेश लूणावत से सम्पर्क किया। डॉ. विजय बोथरा, अशोक कोचर व शर्मा ने पटेल नेत्र बैंक के लिए नेत्र संकलित किए जिनका प्रत्यारोपण पीबीएम अस्पताल में किया जाएगा। प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार ज्ञातव्य रहे कि कुछ दिनों पहले श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा बीकानेर ने 151 नेत्रदान संकल्प पत्र संस्थान को सौंपे थे। उन्हीं प्रयासों से क्रियान्विति हुई है। संस्थान के आदित्य बोथरा ने बताया कि संस्थान के माध्यम से अब तक 984 नेत्र प्रत्यारोपित किए जा चुके हैं।
In : BRAHAMAN