बीकानेर, 25 अक्टूबर। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा (युवक संघ) के तत्वावधान में आयोजित गुर्जर गौड़ 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब महर्षि गौतम क्लब ने दो विकेट से जीत लिया। पहले खेलते हुए निर्धारित बीस ओवरों में जय मां करणी क्लब ने 72 रन बनाए जबकि महर्षि गौतम क्लब ने मात्र 8.3 ओवर में ही 74 रन बनाकर मैच जीत लिया। समापन कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के दौरान विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 2100 रुपए नकद एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 1100 रुपए नगद पुरस्कार दिए गए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चन्द्रा बाल मंदिर की ओर से दिया गया। इसके अलावा बेस्ट बोलर नवीन पंचारिया, बेस्ट फील्डर दीन दयाल उपाध्याय व मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब श्यामसुन्दर जाजड़ा को दिया गया। महासभा (युवक संघ) के संभाग युवाध्यक्ष मनीष जाजड़ा व अध्यक्ष मनोज जाजड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।