Posted by SHRI GAUR BRAHMAN MAHASABHA BIKANER on Saturday, December 4, 2010
Under: BRAHAMAN

Shri Gaur Brahman Mahasabha Programme
बीकानेर, 29 नवम्बर। श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में राजस्थान अंध विद्यालय, आई.टी.आई. के पास बीकानेर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रावास में रहने वाले निर्धन व नेत्रहीन छात्रों को गर्म वस्त्र, गणवेश एवं जूते आदि वितरित किए गए। 
Report By Journalist Rajiv Joshi
जिसकी व्यवस्था प्रसिध्द समाजसेविका श्रीमती परमेश्वरी देवी गौड़ द्वारा की गई एवं गौड़ ब्राह्मण महासभा बीकानेर की तरफ से बच्चों को दो दिन का खाना उपलब्ध करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि गौड़ ब्राह्मण समाज ने एक अनूठा व अनुकरणीय कार्य किया है। निज स्वार्थ से ऊपर उठकर यह कार्य वास्तव में पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी मिन्टो जोशी ने श्रीमती परमेश्वरीदेवी का तिलक लगाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। परमेश्वरी ने श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा किए गए पुनीत कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की व अन्य लोगों से भी आह्वान किया कि वह इस प्रकार के कार्यक्रमों में सक्रियता से बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। संस्था के उपाध्यक्ष व कर्मचारी नेता बनवारी शर्मा ने कहा कि महासभा ने इस प्रकार के अनूठे व वास्तव में समाजसेवा के कार्यों को लगातार आगे जारी रखने का बीड़ा उठाया तथा संस्था के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। महासभा के महामंत्री भगवती प्रसाद गौड़ ने महासभा के उद्देश्यों और कार्यकलापों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रकार के पुनीत कार्यों के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। सभा की विशिष्ट अतिथि राजस्थान महिला कांग्रेस नेता श्रीमती सुनीता गौड़ ने कहा कि सभा का यह कार्यक्रम पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की समस्याओं को वे राजस्थान सरकार के समक्ष रखेंगी। प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार महासभा में राजेन्द्र गौड़, विश्वजीत गौड़ ने रुपरेखा तैयार की। महासभा के अध्यक्ष के. के. शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अनिल वशिष्ठ ने किया।
In : BRAHAMAN