बीकानेर, 28 नवम्बर। बीकानेर संभाग मुख्यालय पर दिनों-दिन बढ़ रही गैस की
कालाबाजारी से राजस्थान उपभोक्ता संरक्षण समिति की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुनीता
गौड़ ने प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बाबूलाल नागर एवं बीकानेर के कलैक्टर
डॉ. पृथ्वीराज को अवगत कराया है।
Report By Journalist Rajiv Joshi
उन्होंने पत्र
में बताया कि गैस एजेंसियां उपभोक्ता के बुकिंग में भारी गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही
है जिससे 45 दिनों बाद भी रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे घरेलू महिलाओं
को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि
सिंगल सिलेण्डर धारकों के आवेदन लगभग 4 हजार से अधिक बकाया पडे हैं और बुकिंग के
बाद आपूर्ति होना इन उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां हो रही हैं, जिससे सिंगल
सिलेण्डर धारकों को डबल (डी.बी.सी.) कनेक्शन तुरन्त दिलाने की मांग की है। श्रीमती
गौड़ ने बताया कि रसोई गैस कालाबाजारी ठेले एवं टैक्सीवाले 500- रुपए में होटल ढाबों
पर घरेलू सिलेण्डर खुले आम ब्लैक बिक रहे हैं जिस पर तुरन्त प्रतिबन्ध लगाया जाना
चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे।
उन्होंने पत्र में बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा गैस बुकिंग पर टेलीफोन अंगेज रखने
से उपभोक्ता काफी परेशान होते हैं साथ ही 30 दिनों में सर्दी के दिनों को ध्यान में
रखते हुए आपूर्ति करवाने की मांग की। उन्होंने मांग की कि बीपीएल धारकों को कैरोसिन
तेल उपलब्ध कराने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।