मिन्टो जोशी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष / श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा की मीटिंग

बीकानेर। श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा की आमसभा की बैठक का आयोजन श्री गोपीनाथ मंदिर, गर्वमेंट प्रेस रोड़, बीकानेर में किया गया।

Smt Minto Joshi

Smt Minto Joshi

बैठक में श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा के सदस्यता अभियान को गति देने एवं आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर विचार किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष श्रीमती मिन्टो जोशी को बनाया जाए। इस संदर्भ में अनिल वशिष्ठ ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन बैठक में मौजूद सभी लोगों ने किया और आम सहमति से महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर श्रीमती मिन्टो का मनोनयन किया गया। संस्था के महामंत्री भगवती प्रसाद गौड़ ने संस्था के अब तक के आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। अंत में महासभा के अध्यक्ष के. के. शर्मा ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।