बीकानेर। पवनपुरी सेक्टर नं. 3 के निवासी संजय चावला के क्षेत्र मरणोपरान्त उनके परिजनों ने दान किए। उनके परिजनों ने श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा व श्री रतन नेत्र ज्योति संस्थान, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे जनजागरण अभियान मरणोपरान्त नेत्रदान से प्रेरित हो नेत्रदान किए। श्री रतन नेत्र ज्योति संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार डॉ. विजय बोथरा, डॉ. अजय कोचर व जितेन्द्र शर्मा व के. के. शर्मा ने नेत्र संग्रहित किए। श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा व श्री रतन नेत्र ज्योति संस्था की ओर से दो माह में यह 12 वीं आंखें दान हुई हैं।