बीकानेर, 17 अगस्त। बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के विधायक डा. गोपाल जोशी ने कहा कि लड़कियां आज लड़कों से हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। लड़के-लड़कियों के मुकाबले शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहे हैं। लड़कों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर ही ब्राह्मण समाज आगे आ सकता है। समाज में आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के उत्थान के लिए हम सबको आगे आने की आवश्यकता है। डा. जोशी राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित अध्यक्षता करते हुए खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतिभा सम्मान समारोहों में प्रतिभाओं के सम्मान से इनका हौसला और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक पुनर्जागरण का है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान से एक मुख्य घटक की भूमिका निभायी है और समाज में संस्कारों की पुर्नस्थापना को जरुरी बताया। विशिष्ट अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने कहा कि भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। हम सब को परशुराम के आदर्श को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम से जुड़ी श्रीमती सुनीता गौड़ ने कहा कि समाज में यथार्थपरक कार्यों को बढ़ावा देने की जरुरत है। कार्यक्रम में 190 छात्र-छात्राएं जो शिक्षा के क्षेत्र में और खेलकूद व पीएचडी, पीएमटी और चार स्वतंत्रता सेनानी जिनमें हीरालाल शर्मा, झंवरलाल हर्ष, बंशीलाल शर्मा, रामनारायण शर्मा का साफा और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। ।